spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

अंबेडकरनगर में सड़क परियोजना को मिली मंजूरी

– सड़क नेटवर्क को मजबूत बनाने की पहल

नागपुर :- अंबेडकरनगर जिले में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी मिली है। गोसाईगंज-सेनपुर-इन्हौना से भीटी-महरुआ मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की योजना को शासन स्तर पर प्रक्रिया में शामिल किया गया है। 11.60 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के लिए 24.5 करोड़ रुपये की लागत प्रस्तावित है।यह मार्ग गोसाईगंज से शुरू होकर सेनपुर क्षेत्र में तिवारीपुर-चन्हा मार्ग को जोड़ेगा और भीटी-महरुआ मार्ग तक पहुंचेगा। यह आगे काही स्थित कन्या इंटर कॉलेज क्षेत्र तक संपर्क स्थापित करेगा। इस सड़क के चौड़ा होने से ग्रामीण क्षेत्रों की मुख्य बाजारों और जिला मुख्यालय तक पहुंच आसान हो जाएगी।

इस परियोजना का प्रस्ताव एमएलसी हरिओम पांडेय के सुझाव पर लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार कर शासन को भेजा गया था। शासन ने अब इस प्रस्ताव पर विस्तृत आकलन रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट तैयार होते ही परियोजना को अंतिम स्वीकृति मिलने की प्रक्रिया आगे बढ़ने की संभावना है।

इस सड़क परियोजना से कटेहरी विधानसभा क्षेत्र की लगभग 25 ग्राम पंचायतों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इनमें बाला पैकौली, मधुपुर मीरनपुर, हृदयपुर, चाचिकपुर, सरैया, वीरसिंहपुर, मुस्तफाबाद जैसे गांव शामिल हैं।

माजिक संपर्क भी मजबूत होगा

लोगों को बेहतर सड़क सुविधा, तेज आवागमन और बाजारों तक आसान पहुंच मिलेगी, जिससे स्थानीय व्यापार और सामाजिक संपर्क भी मजबूत होगा।एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने बताया कि यह मार्ग अंबेडकरनगर और अयोध्या के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा और आवागमन आसान होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि आकलन रिपोर्ट मिलने के बाद प्रस्ताव को जल्द स्वीकृति मिल जाएगी।

Popular Articles