spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

आरटीई : 25 फीसदी सीटों के लिए प्रक्रिया शुरू

– आज से स्कूलों का पंजीयन

नागपुर :- सभी को शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत प्रवेश प्रक्रिया का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ. शिक्षा विभाग द्वारा करीब 2 महीने बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई. पहले चरण में स्कूलों का पंजीयन किया जाएगा. इसकी शुरुआत 9 जनवरी से होने जा रही है. पिछले वर्ष आरटीई की प्रक्रिया नवंबर-दिसंबर से ही आरंभ हो गई थी, 3 महीनों के भीतर लगभग सभी प्रवेश हो गये थे लेकिन बाद में सीटें खाली रहने की वजह से और चरणों को बढ़ाया गया. इस बार प्रक्रिया करीब 2 महीने देरी से आरंभ हो रही है. महीने भर से परिजन प्रक्रिया शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहे थे. आरटीई के तहत बिना अनुदानित, स्वयं आर्थिक सहाय स्कूलों में 25 फीसदी सीटों पर निर्धन व जरूरतमंद छात्रों को प्रवेश दिया जाता है. पहले चरण में स्कूलों का पंजीयन 9 जनवरी से किया जाएगा. इसके साथ ही शाला वेरिफिकेशन की लिंक भी शुरू की जा रही है. स्कूलों के पंजीयन के बाद ही स्कूलों का वेरिफिकेशन किया जाएगा. वेरिफिकेशन के दौरान बंद शाला, अल्पसंख्यक दर्जा प्राप्त शाला, अनधिकृत तथा स्थलांतरित होने वाले स्कूलों का समावेश नहीं करने का आदेश शिक्षाधिकारी (प्राथमिक) को दिये गये हैं.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.