spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

सावन सोमवार को हुए रुद्राक्ष के शिवलिंग के दर्शन

नागपंचमी पर निर्मित होगी नागलोक झांकी
नागपुर २९ :  श्री राधाकृष्ण मंदिर, वर्धमान नगर में आयोजित सावनझूला उत्सव में सावन सोमवार को रुद्राक्ष में शिवलिंग की झांकी प्रस्तुत की गई। रुद्राक्ष से सजे झूले में लड्डूगोपाल के मनमोहक दर्शन हुए। सावन सोमवार को शिवजी का मनमोहक पुष्प श्रृंगार किया गया।
मैनेजिंग ट्रस्टी पवन पोद्दार ने बताया कि मंगलवार को नागपंचमी के अवसर पर नागलोक की झांकी के दर्शन होंगे।सुबह अभिषेक पूजन एवं संध्या 6 बजे मुख्य यजमान झूले की पूजा करेंगे। फूलसेवा प्रसादसेवा यजमान रुक्मिणीदेवी गुप्ता, विजय सारडा, अनिल केयाल, शांतिलाल सूचक, खेमशंकर सेवक  पूजा अर्चना करेंगे। झांकी दर्शन शाम 7 से 10 बजे तक होंगे।
झांकी व झूला सजावट मुरारीलाल अग्रवाल, मुकेश खंडेलवाल, नारायण सारडा, गिरिराज बियानी, गोविन्द बाहेती, विष्णु अग्रवाल, गोपाल केयाल, हेमंत मालपानी,  रेखा जोशी, मिताली जोशी, मोनू अग्रवाल, उमा केसान, सुनीता अग्रवाल, ज्योति शर्मा, पुष्पा काबरा, रानू शाह, मधु राठौर, महक पुनियानी, पुष्प पुनियानी कर रहे हैं।

Popular Articles