Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_img
spot_img

सिर पर ‘मौत’ का साया नीचे सज रही सब्जी मंडी

– उड़ानपुल निर्माण में बड़ी लापरवाही

नागपुर.:- इंदोरा-दिघोरी उड़ानपुल निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों को ताक पर रख दिया गया है। पांचपावली पुलिस थाने के ठीक सामने निर्माण स्थल का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें ऊंचाई से भारी-भरकम ‘काउंटर वेट’ उतारा जा रहा है और ठीक उसके नीचे लोग बेखौफ होकर सब्जियां खरीद रहे हैं। निर्माण स्थल पर न तो बैरिकेडिंग की गई और न ही लोगों की आवाजाही रोकी गई। हैरानी की बात यह है कि, यह जोखिम भरा काम पांचपावली थाने के प्रवेश द्वार के पास ही चल रहा था, फिर भी प्रशासन और पुलिस ने सब्जी को विक्रेताओं वहां से हटाने की जहमत नहीं उठाई। यदि कोई तकनीकी चूक होती और वजन नीचे गिरता, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता? वायरल वीडियो ने निर्माण कंपनी और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिक अब दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।जिसमें ऊंचाई से भारी-भरकम ‘काउंटर वेट’ नीचे उतारा जा रहा है, जबकि उसके ठीक नीचे आम नागरिक बेखौफ सब्जियां खरीदते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि निर्माण स्थल पर न तो पर्याप्त बैरिकेडिंग की गई है और न ही आम लोगों की आवाजाही रोकी गई है। जिस जगह भारी मशीनरी और वजनदार संरचनाएं उतारी जा रही थीं, वहीं नीचे अस्थायी सब्जी मंडी सजी हुई थी।

सुरक्षा मानकों की अनदेखी

विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह के निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा घेरा बनाना, चेतावनी संकेत लगाना और आम नागरिकों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित करना अनिवार्य होता है। लेकिन मौके पर सुरक्षा इंतजाम नदारद दिखे। यदि काउंटर वेट जरा भी असंतुलित होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

प्रशासन की चुप्पी

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में निर्माण कार्य पिछले कुछ समय से चल रहा है, लेकिन सुरक्षा को लेकर लगातार लापरवाही बरती जा रही है। सवाल यह भी उठ रहा है कि पुलिस थाने के सामने ही इस तरह की जोखिम भरी स्थिति कैसे बनने दी गई।

जिम्मेदारी तय करने की मांग

नागरिकों ने संबंधित विभाग और ठेकेदार के खिलाफ जांच की मांग की है। उनका कहना है कि विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन आम लोगों की जान जोखिम में डालकर नहीं। फिलहाल, वायरल वीडियो के बाद प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं। यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसी लापरवाही किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com