spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

उत्पीड़न के आरोप में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी निलंबित

– कांस्टेबल की हत्या का मामला

भुनेश्वर :- ओडिशा में जीआरपी कांस्टेबल सौम्य रंजन स्वैन की कथित तौर पर भीड़ द्वारा हत्या के मामले में नया मोड़ आया है। स्वैन के परिवार की ओर से मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के आरोप लगाए जाने के बाद भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी दयाल गंगवार को गुरुवार को निलंबित कर दिया गया।

एक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गंगवार के निलंबन का आदेश दिया है। गंगवार गृह विभाग में विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) के पद पर तैनात थे। गंगवार का नाम भी स्वैन की हत्या की जांच के दौरान सामने आया था।

सात मई को भुवनेश्वर के बलियंता थाना क्षेत्र में भीड़ ने कथित तौर पर सौम्य रंजन स्वैन को खंभे से बांधकर पीट-पीटकर मार डाला था। घटना भिंगारपुर-काजा में हुई। पुलिस के अनुसार, यह हमला उस समय हुआ, जब एक महिला ने आरोप लगाया था कि उसकी स्कूटी और स्वैन की मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद कांस्टेबल ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी।

इस घटना के बाद राज्य में बड़े पैमाने पर आक्रोश फैला था। स्वैन के परिवार ने आरोप लगाया था कि उस समय अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (संचार) रहे गंगवार ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया था। परिवार ने मांग की थी कि गंगवार को भी जांच के दायरे में लाया जाए।

Popular Articles