spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

सेंसेक्स में 1000 अंक की गिरावट:81,100 के स्तर पर आया

– निफ्टी भी 200 अंक फिसला; 2 दिन में 2,000 पॉइंट गिरा

मुंबई :- शेयर बाजार में आज यानी 21 जनवरी को 1,000 अंक की गिरावट है। दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1,000 अंक गिरकर 81,124 के निचले स्तर पर आ गया था। अभी ये 600 (0.72%) अंक से ज्यादा गिरकर 81,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं निफ्टी में भी करीब 200 (0.80%) अंक की गिरावट है। ये 25,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 5 में तेजी और 25 में गिरावट है। बैंकिंग, ऑटो, रियल्टी और IT शेयर्स में सबसे ज्यादा बिकवाली है।

दो दिन में बाजार 2000 से ज्यादा पॉइंट गिर चुका है। कल भी सेंसेक्स 1065 में अंक की गिरावट रही थी। मार्केट एक्सपर्ट्स बाजार में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ग्रीनलैंड पर कब्जे की जिद को मान रहे हैं। इसके अलावा तीसरी तिमाही में रिलायंस जैसी बड़ी कंपनियों के मुनाफे में कमी भी इसका कारण माना जा रहा है।

Popular Articles