नागपुर :- पर्यावरणपूरक गणेशोत्सव को बढ़ावा देने के लिए नागपुर महानगरपालिका की ओर से 3 सितंबर 2026 को विद्यार्थियों के लिए शाडू मिट्टी की गणेश प्रतिमा बनाने की विशेष कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कविवर्य सुरेश भट सभागृह, रेशीमबाग में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक होने वाली इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को अपने हाथों से पर्यावरणपूरक गणेश प्रतिमा बनाने का अवसर मिलेगा।
कार्यशाला में 5,001 शाडू मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं बनाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यशाला में शहर के विद्यार्थियों के साथ गणेश मंडलों के एक प्रतिनिधि को भी सहभागी होने का आह्वान किया गया है। शहर के सभी विद्यार्थियों के लिए यह पहल पूरी तरह नि:शुल्क है। इसमें भाग लेने के इच्छुक पंजीकरण के लिए https://nagpur-green-kids.emergent.host लिंक पर क्लिक करें। साथ ही, मंडल के एक प्रतिनिधि से इसमें सहभागी होने का भी आह्वान किया गया है।





