रामटेक,संवाददाता :- समर्थ प्राइमरी स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण सहित भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न स्वरूपों की वेशभूषा धारण कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों, गीतों, भजनों और बाल लीलाओं की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। ‘गोविंदा आला रे आला’ गीत और श्रीकृष्ण के जयघोष से विद्यालय परिसर भक्तिमय हो गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक दही हांडी फोड़कर जन्माष्टमी उत्सव का आनंद लिया।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप के साथ ही प्रेम, मित्रता, साहस, नैतिकता और जीवन मूल्यों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
उत्सव के सफल आयोजन में विद्यालय के प्रधानाचार्य, सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।





