एमडी ड्रग्स सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार

0
31

– 78 ग्राम एमडी जब्त

 नागपुर :- शहर में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ने मुंबई से एमडी ड्रग्स सप्लाई करने आए तस्कर को रंगेहाथ पकड़ लिया. इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 78 ग्राम एमडी ड्रग्स (कीमत लगभग 11.79 लाख रुपये) जब्त की गई. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजिम असद शेख (36, माहिम वेस्ट, मुंबई) और शेख समीर शेख आमीर (25, गवलीपुरा, अमरावती) केरूप में हुई है.

डिलीवरी के दौरान दबोचा

पुलिस को सूचना मिली थी कि मुंबई का तस्कर शहर में एमडी ड्रग्स की डिलीवरी करने आने वाला है. इसके बाद क्राइम ब्रांच ने लालखड़ी–नवसारी मार्ग पर जाल बिछाया. शनिवार शाम को आरोपी अजिम शेख वहां खड़ा मिला और कुछ ही देर में समीर शेख ऑटो रिक्शा से पहुंचा. दोनों ड्रग्स की डिलीवरी कर रहे थे, तभी पुलिस ने मौके पर छापा मारकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

पहले भी हो चुकी बड़ी कार्रवाई

इससे पहले 8 फरवरी को क्राइम ब्रांच ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 किलो 80 ग्राम एमडी जब्त की थी. इसके बाद बडनेरा विश्रामगृह के पास दो और आरोपियों को पकडक़र 76 ग्राम एमडी बरामद की गई थी. लगातार जांच में यह खुलासा हुआ कि मुंबई के कुछ युवक सीधे अमरावती के तस्करों को एमडी ड्रग्स सप्लाई कर रहे थे. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं.