spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

रियल इस्टेट क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने हेतु 17 मार्च को विशेष कार्यक्रम

नागपुर :- रियल इस्टेट क्षेत्र से जुड़े बिल्डर, डेवलपर, रियल इस्टेट सलाहकार, एजेंट, मार्केटिंग कंपनियों तथा संपत्ति खरीदने वाले ग्राहकों को सुरक्षित निवेश, कानूनी प्रक्रिया और पारदर्शी रियल इस्टेट व्यवहार के विषय में जागरूक करने के उद्देश्य से “रियल इस्टेट अवेयरनेस प्रोग्राम” का आयोजन किया जा रहा है।

यह जनजागरण एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम भारतीय रियल इस्टेट सलाहकार / एजेंट वेलफेयर यूनियन द्वारा आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम 17 मार्च 2026 को सायं 6 बजे से रात 9 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सांस्कृतिक भवन, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर नेशनल असोसिएशन ऑफ इंजिनियर्स (BANAE), उरूवेला कॉलोनी, वर्धा रोड, नागपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम में नागपुर महानगरपालिका की महापौर नीता ठाकरे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। वहीं महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा धंतोली पुलिस स्टेशन, नागपुर की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनामिका मिर्जापुरे अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

कार्यक्रम में रियल इस्टेट क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों, सुरक्षित संपत्ति निवेश, कानूनी प्रक्रियाओं और पारदर्शी संपत्ति व्यवहार के बारे में जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया जाएगा।

Popular Articles