एसटी महामंडल ने डाक विभाग पर फोड़ा ठीकरा

0
36

– नेत्रहीन महिला को बस से नीचे उतारने का

अमरावती :- कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत मध्यवर्ती बस डिपो में मंगलवार 17 मार्च को दोपहर एक नेत्रहीन महिला और उसके बेटे को एसटी बस से उतारने के मामले में अब एसटी महामंडल के अधिकारी बस के चालक और वाहक को बचाने के प्रयास में लगे हुए है। एसटी महामंडल इस घटना के लिए डाक विभाग को जिम्मेदार ठहराकर इस तरह की रिपोर्ट डाक विभाग को भेजेंगे।

जानकारी के अनुसार हर बस में दिव्यांग के लिए एक सीट आरक्षीत रहती है। अमरावती आसेगांव-असदपुर मार्ग की बस में दिव्यांगों के लिए आरक्षीत सीट पर पार्सल रखे जाने का विरोध करने पर इस बस के वाहक व चालक ने एक दिव्यांग महिला को जबरन बस से नीचे उतार दिया था। इस घटना से मौके पर मौजूद यात्रियों में भारी आक्रोश फैल गया और कुछ समय के लिए डिपो परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी। महिला अपने दो छोटे बच्चों के साथ असदपुर जाने के लिए दोपहर में डिपो पहुंची थी। वह एमएच 06-एस 8947 नंबर की बस में सवार थी। लेकिन बस में पहले से ही सभी सीटे भरी हुई थी और दिव्यांग यात्रियों के लिए आरक्षीत सीट पर डाक विभाग का पार्सल रखा हुआ था। महिलरा ने वाहक से पार्सल हटाकर उसे बैठने देने का आग्रह किया। लेकिन दोनों ने ऐसा न करते हुए महिला को ही दो बाते सुनाकर उसे बस के नीचे उतारा।

अब इस मामले में एसटी महामंडल के अधिकारी अपने ही चालक व वाहक को बचाने के प्रयास में लगे दिखाई दे रहे है। मध्यवर्ती बस डिपो के व्यवस्थापक वैशाली भाकरे के अनुसार दिव्यांगों के लिए आरक्षीत सीट पर डाक विभाग का पार्सल था और डाक विभाग के कर्मचारियों ने पार्सल हटाने से विरोध किया। जिससे यह विवाद खड़ा हुआ।

अभी तक नहीं हुआ बयान : जानकारी के अनुसार घटना के समय एमएच 06- एस 8947 बस पर कार्यरत चालक व वाहक का बयान दर्ज कराना जरुरी था। डिपो मैनेजर भाकरे के अनुसार चालक-वाहक उनसे आकर मिले और उन्होंने घटना के बारे में मौखिक जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को दोनों के बयान दर्ज कराने के लिए भी कहा है। लेकिन रविवार सुबह तक यह बयान दर्ज नहीं कराया गया था। वहीं कुल मिलाकर डिपो मैनेजर के अनुसार डाक विभाग द्वारना दिव्यांगों की सीट पर रखे गए पार्सल को लेकर यह घटना हुई। जिससे यह स्पष्ट होता है कि एसटी महामंडल घटना के लिए जिम्मेदार अपने चालक व वाहक को बचाने का प्रयास करते हुए इस घटना की ठीकरा डाक विभाग पर फोड़ने के प्रयास में जुटे है।