शहर में आवारा श्वानों का आतंक

0
45

– 9 लोगों को काटा

यवतमाल :- शहर के माइंदे चौक क्षेत्र में आवारा श्वानों का आतंक है। शनिवार की रात को महिला बैंक के पीछे एक अपार्टमेंट इलाके में आवारा श्वानों ने 9 लोगों को काट लिया। इस घटना से पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया है। शिवसेना के शहर उपाध्यक्ष संजय उपगनलवार ने घटना का कड़ा विरोध कर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। वहीं दूसरी ओर शहर भर के आवारा श्वानों पर कार्रवाई करने के लिये नगर परिषद प्रशासन भी गंभीर दिखाई नहीं दे रहा। न केवल माइंदे चौक, अपितु संपूर्ण शहर में आवारा श्वानों की तादाद काफी बढ़ गया है। पागल श्वानों की संख्या भी बढ़ रही है।

घटना का पता चलते ही शिवसेना के संजय उपगनलावार ने घटनास्थल पहुंचकर नागरिकों से पूछताछ की। उन्होंने यवतमाल नगर परिषद के स्वास्थ्य विभाग से संपर्क भी किया। लेकिन श्वानों को पकड़ने का लाइसेन्स न होने की बात न.प. द्वारा स्पष्ट की गई। न.प. प्रशासन ही लोगों की सुरक्षा के लिये कोई कदम नहीं उठा रही, इस बात से नागरिकों में रोष है। जिन लोगों को श्वान ने काटा, उनका यवतमाल जि.एम.सी. में उपचार किये गये। स्थानीय नागरोिं ने प्रशासन से श्वानों का बंदोबस्त करने की मांग की है। शहर के संकट मोचन रोड, समर्थवाडी, शिवाजी नगर, गिलानी नगर, दहिवलकर लेआउट समेत वाघापुर, ऐसे विभिन्न क्षेत्र में श्वानों की काफी दहशत है। श्वानों का बंदोबस्त न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।