– मध्य नागपुर में बुजुर्गों का सम्मान
नागपुर :- हर पिता की मेहनत का बस एक ही मकसद होता है,कि मेरे बच्चे वहाँ पहुँचे जहाँ मैं कभी नहीं पहुँच पाया. हर बड़ी कामयाबी समय माँगती है, इसलिए आप में सद्देव विनम्रता आवशयक है. यह विचार नागपुर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व विधायक विकास ठाकरे ने मध्य नागपुर के बुजुर्गों सम्मान व सत्कार के समय कही. प्रभाग क्रमांक 20 में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में प्रमुखता से इस अवसर पर विधायक अभिजीत वंजारी, पूर्व मंत्री डॉ. अनीस अहमद, प्रदेश महासचिव अतुल कोटेचा, पूर्व नगरसेवक रमेश पुणेकर, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल पट्टम, शहर महासचिव रिंकू जैन, आयोजक कांग्रेस हलबा नेता रवि पराते, मेहुल अडवाणी, उपस्थित थे.
कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए आयोजक रवि पराते बताया की राजनीति के साथ-साथ समाजसेवा के कार्यो को बढ़ावा समय की मांग है. पूर्व मंत्री अनीस अहमद व आमदार अभिजीत वंजारी ने बोलते हुए कहा की हर उस चीज में रिस्क लो जो तुम्हारे सपने साकार करने में मदद करे. माता व पिता के आदर्शों को फलीभूत करने उनके संस्कारों को आगे बढ़ाने खूब मेहनत करे कार्यकर्ता सफलता अवश्य मिलेंगी. इस अवसर पर सर्व राजेश आत्राम, नागेश निमजे, आशीष दीक्षित, शिवशंकर रणदिवे, सुकेश निमजे, संतोष सिंह, हरीचंद नाईक, रिजवान अंसारी, रामभाऊ वाकोडीकर, जागेश्वर बारापत्रे, गंगाधर बांधेकर, प्रशांत बुरडे, रवि धकाते, देवा कुऱ्हाडकर, शेखर पौणिकर, राकेश सिरसिकर, पवन चांदपूरकर, प्रमोद गारोडी, शेखर बेंडेकर, कुणाल उराडे, अभिजीत ठाकरे, आशुतोष लहाने, रेखा गारोडी, किरण रणदिवे, रोशनी पराते, उज्वला शेंडे, मानसी शेटे, कृष्णा वेळेकर, ईश्वर घोराडकर, महेश उमरेडकर, सुरज वेळेकर, ऋषभ पराते, आकाश नंदनवार सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।




