spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

कुख्यात अपराधी तड़ीपार

नागपुर :- पांचपावली क्षेत्र के देवीनगर, कामठी रोड निवासी अपराधी सन्नी जयरामदास मखीजा (31) के खिलाफ पांचपावली थाने में गंभीर स्वरूप के विभिन्न मामले दर्ज होकर उसके खिलाफ बार-बार कार्रवाई करने के बाद भी उसमें कोई सुधार नहीं हुआ. उसमें सुधार हो इसलिए इमामबाड़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तडीपारी का प्रस्ताव तैयार कर परिमंडल क्र. 3 के पुलिस उपायुक्त को पेश किया. पुलिस उपायुक्त ने तडीपारी आदेश जारी कर इस अपराधी को नागपुर शहर व नागपुर ग्रामीण से 1 वर्ष के लिए तडीपारी का आदेश जारी किया है. इस आदेश पर अमल कर उसे पांचपावली पुलिस ने हाल ही में उसके मित्र के पास भंडारा जिले में छोड़ा है. यह व्यक्ति नागपुर शहर में दिखने पर पांचपावली थाने अथवा डायल नं. 112 पर सूचना देने को कहा गया है.

Popular Articles