spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

हिबा नवाब की मदद के लिए चुड़ैल बनीं तेजस्वी प्रकाश और अनीता हसनंदानी, वीडियो में दिखेगा मजेदार अंदाज

मुंबई :- टीवी अभिनेत्री हिबा नवाब अपने नए शो ‘लो चुड़ैल चली ससुराल’ के जरिए दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं। शो के प्रमोशन को दिलचस्प बनाने के लिए अब तेजस्वी प्रकाश और अनीता हसनंदानी भी उनके साथ एक खास डिजिटल वीडियो में नजर आने वाली हैं।

इस प्रमोशनल वीडियो में तीनों अभिनेत्रियां चुड़ैल के अनोखे अंदाज में दिखाई देंगी। कहानी के मुताबिक, तेजस्वी और अनीता हसनंदानी उर्वशी यानी हिबा नवाब को चुड़ैल बनने के पुराने तरीके सिखाने पहुंचती हैं।

हालांकि, उर्वशी का अंदाज दोनों से बिल्कुल अलग है। वह अपनी जादुई ताकतों का इस्तेमाल लोगों को डराने के बजाय उनकी रोजमर्रा की परेशानियां दूर करने में करना चाहती है। वह खाना बनाने और घर के काम आसान करने के लिए अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करती है।

उर्वशी की यही आधुनिक सोच दोनों अनुभवी चुड़ैलों के लिए परेशानी बन जाती है। वीडियो में तीनों के बीच होने वाली मजेदार बातचीत दर्शकों को हंसाने वाली है।

तेजस्वी प्रकाश ने हिबा के किरदार को अलग और मनोरंजक बताया है। वहीं अनीता हसनंदानी ने उनके साथ काम करने के अनुभव को शानदार कहा। हिबा भी दोनों अभिनेत्रियों के साथ शूटिंग करके काफी खुश नजर आईं।

बता दें कि ‘लो चुड़ैल चली ससुराल’ में हिबा नवाब उर्वशी की भूमिका निभा रही हैं, जबकि अधिक मेहता उनके पति आरव के किरदार में हैं। शो में जादू, कॉमेडी और पारिवारिक रिश्तों का मनोरंजक मेल देखने को मिलेगा।

Popular Articles