spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

दिवाली के दूसरे दिन भी दिल्ली की हवा जहरीली

नई दिल्ली :- दिवाली के दूसरे दिन बुधवार को भी दिल्ली और आसपास के इलाकों में प्रदूषण की धुंध छाई हुई है। एयर क्वालिटी अब भी जहरीली बनी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट के अनुसार, सुबह 7 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 345 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ कैटेगरी में आता है। राजधानी के कुछ इलाकों में 400 पार भी बना हुआ है। पंजाबी बाग में 433 और वजीरपुर में 401 रिकॉर्ड हुआ है। वहीं, दिल्ली के 38 में से 34 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर पॉल्यूशन का लेवल अब भी रेड जोन में है। यानी हवा की क्वालिटी ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ स्तर पर है। दिवाली के बाद देश में हरियाणा की हवा सबसे प्रदूषित हुई है। सबसे ज्यादा प्रदूषित हवा वाले 10 शहरों में हरियाणा के 8 और राजस्थान का एक शहर है। वहीं दिल्ली 10वें नंबर पर है।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने 15 अक्टूबर को दिल्ली- में 18 से 21 अक्टूबर तक ग्रीन पटाखे बेचने और फोड़ने की इजाजत दी थी। कोर्ट ने कहा था कि 4 दिनों के दौरान, लोग सुबह 6 बजे से 7 बजे तक और रात में 8 बजे से 10 बजे तक, यानी कुल तीन घंटे ही ग्रीन पटाखे फोड़ सकेंगे।

हालांकि, दिल्ली- में दीवाली पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ीं। लोगों ने सुबह से लेकर देर रात तक पटाखे फोड़े। इससे मंगलवार सुबह दिल्ली में घनी धुंध छा गई। रात में भारी मात्रा में पटाखे फोड़े जाने के बाद एयर क्वालिटी रेड जोन में चली गई। दिल्ली की भाजपा सरकार में पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मंगलवार को पंजाब सरकार को प्रदूषण बढ़ने का जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंजाब में पराली जलाने के वीडियो दिखाते हुए कहा- पंजाब की आप सरकार ने किसानों को खेतों में पराली जलाने के लिए मजबूर किया, जिससे दिल्ली की हवा खराब हुई।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.