spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

कड़ी सुरक्षा में शुरू हुई परीक्षा

– सभी केंद्रों पर सघन जांच के बाद दिया गया अभ्यर्थियों को प्रवेश

नागपुर :- उपराजधानी नागपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 की री-एग्जाम परीक्षा शुरू हुई। नागपुर में परीक्षा के लिए कुल 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सुबह से ही अभ्यर्थी अपने-अपने केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे और परीक्षा को लेकर उत्साह के साथ-साथ गंभीरता भी देखने को मिली। परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और शिक्षा विभाग ने विशेष तैयारियां की हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं तथा सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।नागपुर लाइव ज्ञात हो कि, दो मई को नीट की परीक्षा हुई थी। हालांकि, बाद में परीक्षा में अनियमिता और पेपर लिक की घटना सामने आई। पेपर लीक की जानकारी सामने आते ही देश में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और एंटीए ने परीक्षा को रद्द कर और दोबारा कराने का ऐलान किया।

नागपुर में 12 हजार से ज्यादा दे रहे छात्र

उपराजधानी नागपुर में 12,512 छात्र नीट की परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा को लेकर 30 सेंटर बनाये हैं। नागपुर के 14 केंद्रों पर सीआरपीएफ और पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि शेष 16 केंद्रों पर एसआरपीएफ और स्थानीय पुलिस सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। परीक्षा केंद्रों के बाहर और आसपास विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। नागपुर शहर पुलिस ने परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 800 पुलिसकर्मियों की तैनाती की है।

परीक्षा केंद्रों पर गहन जाँच के बाद प्रवेश

परीक्षा को लेकर पुलिस और एंटीए कितनी सतर्क है इससे समझा जा सकता है कि, छात्रों की गहन जाँच के बाद परीक्षा केंद्र के अंदर प्रदेश दिया जा रहा था। छात्र को या छात्राएं सभी की जगह जाँच की गई। कोई अभयर्थी अगर जूता पहनकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचा तो उसे जूता निकलवाकर, चप्पल पहनकर अंदर अनुमति दी गई। परीक्षार्थी आसानी से परीक्षाकेंद्र पहुंचे इसलिए आपली बस ने फ्री बस सेवा उपलब्ध कराइ गई हैं।

Popular Articles