spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

मई महीना ‘सौर माह’ के रूप में मनाया जाएगा

– पीएम सूर्यघर योजना के लिए महावितरण की बड़ी पहल

नागपुर :- केंद्र सरकार के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के निर्देशानुसार, देशभर में मई 2026 को ‘सौर माह’ (मंथ ऑफ सोलर) के रूप में मनाया जा रहा है। इसी पृष्ठभूमि में, महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी (महावितरण) ने ‘पीएम सूर्यघर: मुफ्त बिजली योजना’ के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कमर कस ली है। इस संबंध में राज्य के सभी मुख्य अभियंताओं को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर नागरिकों को मुफ्त बिजली का लाभ पहुंचाना है। इस विशेष मुहिम के तहत आवासीय ग्राहकों, हाउसिंग सोसायटियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWA) के बीच जागरूकता पैदा कर नेशनल पोर्टल पर पंजीकरण बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। जिन ग्राहकों ने पहले ही आवेदन कर दिया है, उनके घरों पर सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित करने का काम युद्धस्तर पर पूरा करने के आदेश दिए गए हैं।

प्रशासनिक स्तर पर काम में तेजी लाने के लिए महावितरण ने निरीक्षण (इन्स्पेक्शन) प्रक्रिया को और अधिक तेज करने का निर्णय लिया है। इससे सौर प्रणाली स्थापित होने के बाद मिलने वाली केंद्र सरकार की सब्सिडी (CFA) ग्राहकों को समय पर मिलना आसान हो जाएगा। साथ ही, अधिक से अधिक स्थानीय विक्रेताओं (वेंडर्स) को नेशनल पोर्टल पर पंजीकृत होने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि ग्राहक अपनी पसंद और सुविधा के अनुसार वेंडर का चुनाव कर सकें।

विशेष बात यह है कि मई महीने के प्रदर्शन के आधार पर केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को सम्मानित किया जाएगा। सर्वाधिक आवेदन प्राप्त करने, सबसे ज्यादा सोलर सेट चालू करने और समय पर निरीक्षण पूरा करने जैसी विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्यों को राष्ट्रीय स्तर पर गौरव प्रदान किया जाएगा। महावितरण की इस पहल से राज्य में सौर ऊर्जा का उपयोग बढ़ेगा, जिससे पर्यावरण की रक्षा के साथ-साथ आम जनता का बिजली बिल शून्य करने में बड़ी मदद मिलेगी। प्रशासन ने नागरिकों से इस स्वर्ण अवसर का लाभ उठाकर अपने घरों पर सौर प्रणाली लगवाने का आह्वान किया है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.