Related Posts

फिल्म ‘लड़ाकू’ की रिलीज डेट का ऐलान

<p>नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले कार्तिक आर्यन और कबीर खान की जोड़ी एक बार फिर साथ आ रही है। दोनों की अगली फिल्म का नाम और रिलीज डेट सामने आ गई है। बता दें कि फिल्म का नाम &&num;8216&semi;लड़ाकू&&num;8217&semi; है। मेकर्स ने इसे एक ऐसी फिल्म बताया है&comma; जो दर्शकों को भावुक करने के साथ प्रेरित भी करेगी। खास बात यह है कि इस फिल्म के साथ कार्तिक आर्यन बतौर प्रोड्यूसर भी अपनी नई पारी शुरू कर रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;<p><strong>निर्माता बने कार्तिक आर्यन<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>बुधवार को बिरला स्टूडियोज ने फिल्म &&num;8216&semi;लड़ाकू&&num;8217&semi; की रिलीज डेट का ऐलान किया। यह फिल्म 18 जून&comma; 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को बिरला स्टूडियोज और कबीर खान एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं&comma; डोपामिन स्टूडियोज के जरिए कार्तिक आर्यन भी बतौर निर्माता इस फिल्म से जुड़ रहे हैं। मेकर्स के मुताबिक&comma; &&num;8216&semi;लड़ाकू&&num;8217&semi; एक सच्ची घटना पर आधारित असाधारण कहानी है&comma; जिसमें महत्वाकांक्षा&comma; हिम्मत और उम्मीद की झलक देखने को मिलेगी। इसे एक फैमिली एंटरटेनर बताया जा रहा है। फिलहाल फिल्म की कहानी&comma; बाकी कलाकारों और क्रू से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है।<&sol;p>&NewLine;<p>&&num;8216&semi;<strong>चंदू चैंपियन&&num;8217&semi; में कर चुके हैं साथ काम<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>बता दें कि कार्तिक आर्यन और कबीर खान इससे पहले साल 2024 में आई स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म &&num;8216&semi;चंदू चैंपियन&&num;8217&semi; में साथ काम कर चुके हैं। यह फिल्म भारत के पहले पैरालंपिक मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर की जिंदगी पर आधारित थी। फिल्म को क्रिटिक्स की खूब तारीफ मिली थी। कई लोगों ने इसे कार्तिक के करियर की अब तक की बेहतरीन परफॉर्मेंस भी बताया था। हालांकि&comma; बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को खास सफलता नहीं मिली। करीब 80 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने सिनेमाघरों में लगभग 88 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। बाद में ओटीटी पर रिलीज होने के बाद इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और यह फैंस की पसंदीदा फिल्मों में शामिल हो गई।<&sol;p>&NewLine;