– मुठभेड़ में 3 माओवादी ढेर, हथियार भी बरामद
झारखंड के गुमला जिले में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित माओवादी गुट के सदस्यों के बीच हुई मुठभेड़ में कम से कम तीन माओवादी मारे गए। पुलिस के अनुसार, यह मुठभेड़ झारखंड जगुआर और गुमला पुलिस की टीमों और झारखंड जन मुक्ति परिषद के माओवादी सदस्यों के बीच हुई। घटना सुबह लगभग 8 बजे बिष्णुपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में हुई। झारखंड पुलिस के आईजी (ऑपरेशंस) और प्रवक्ता माइकल राज एस ने पीटीआई को बताया, “मुठभेड़ में तीन जेजेएमपी माओवादी मारे गए। मौके से तीन हथियार भी बरामद किए गए।” उन्होंने कहा कि खोज और सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।




