spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

दिनदहाड़े घर में चोरी करने वाला चोर पकड़ा, सोने की चेन बरामद

पुणे :- समर्थ पुलिस ने रास्ता पेठ इलाके में एक घर में दिनदहाड़े घुसकर चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवाजी रामचंद्र खंडागले (29, निवासी सांगली) के रूप में हुई है।

आरोपी के पास से दो तोले और एक तोले की सोने की चेन बरामद की गई है। यह कार्रवाई महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित रूप से की। पुलिस आरोपी से यह जांच कर रही है कि उसने अन्य जगहों पर भी चोरी की है या नहीं।

Popular Articles