spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

कवठा-म्हसाला में छात्र के हाथों फहराया तिरंगा

– मीरा कंस्ट्रक्शन और नाना एंटरप्राइजेस का सामाजिक उपक्रम

नागपुर :-  ग्राम पंचायत कवठा- म्हसाला कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच नीलेश डफरे ने ध्वजारोहण का सम्मान गांव के शिक्षा क्षेत्र में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र को दिया।

ध्वजारोहण के पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके बाद कक्षा 10वीं और 12वीं में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। खेल क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। शैक्षणिक क्षेत्र में सम्मानित विद्यार्थियों में अनघ तिवारी, मोहम्मद जकवान, देवांशु भरडकर, एहसास खान, आर्या आवळे और शबनम कुरैशी शामिल रहे। खेल क्षेत्र में अथर्व रडके, आराध्या तोटे, लावण्या मसारकर, शुभांगी दुबे, मंथन ठाकरे, विशाल वर्मा, कैलाश दुबे, सानवी डफरे, ओवी बढे, कार्तिक दुबे, अलमन शेख और शशांक डाफ का सम्मान किया गया।

सामाजिक सरोकार में आगे मीरा कंस्ट्रक्शन और नाना एंटरप्राइजेज

मीरा कंस्ट्रक्शन और नाना एंटरप्राइजेस ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए जिला परिषद स्कूल कवठा और म्हसाला के विद्यार्थियों को जूते वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। संस्था की इस पहल से विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की शिक्षा और सुविधाओं के लिए किये गये ऐसे प्रयास सामाजिक सहभागिता की सकारात्मक मिसाल पेश करते हैं।

कार्यक्रम में गट विकास अधिकारी पीयूष डोंगरे, सहायक गट विकास अधिकारी छत्रपाल पटले, विस्तार अधिकारी प्रवीण गावंडे, सरपंच नीलेश डफरे, उप सरपंच रविंद्र कुहिटे, ग्राम पंचायत सदस्य शंकर बरबटकर, प्रशांत चक्रनारायण, शाबान सिद्दीकी, संदीप मेंढे, सुनंदा ठाकरे और भाग्यश्री रहांगडाले सहित सामाजिक कार्यकर्ता गोलू ईरखेडे, नाना इंगले, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सेविकाएं, ग्राम पंचायत कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Popular Articles