spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

लकड़ी चोर ने वनमजदूर पर किया कुल्हाड़ी से हमला

– दोनों हाथों पर किए वार, एक घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

नागपुर, रामटेक :- रामटेक तहसील के सत्रापुर में सागौन की लकड़ी ले जा रहे एक व्यक्ति ने रोककर पूछताछ करने पर वनमजदूर एकनाथ भोयर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस घटना में भोयर के दोनों हाथों पर चोटें आईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, बोरडा निवासी प्रकाश जयपत परतेती साइकिल पर सागौन की लकड़ी लेकर जा रहा था। वनमजदूर भोयर ने उसे रोककर लकड़ी के स्रोत के बारे में पूछताछ की और तस्वीर लेने लगे। इससे नाराज होकर आरोपी ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बचाव के दौरान भोयर के दोनों हाथों पर वार लगे। घटना की सूचना मिलते ही वनपरिक्षेत्र अधिकारी राहुल शिंदे मौके पर पहुंचे। पारशिवनी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार्रवाई करते हुए घटना के एक घंटे के भीतर आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसके पास से हमले में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी और साइकिल जब्त की गई है। मामले की जांच पारशिवनी पुलिस और वन विभाग कर रहे हैं। वनसंपदा की रक्षा में जुटे वनकर्मियों पर हमले की इस घटना से उनकी सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर सामने आया है।

Popular Articles