spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

कलमना क्षेत्र में गोदाम में चोरी

– दो नाबालिग हिरासत में, 5.54 लाख का माल जब्त  

नागपुर :- पुलिस ने शहर के कलमना इलाके में एक गोदाम में सेंध लगाकर नकदी चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है. इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 55.4 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं. इस मामले में मुख्य आरोपी आदित्य सुरेश डेलिकर (19) निवासी फवारा चौक, कुंभार मोहल्ला, डिप्टी सिग्नल, कलमना है और उसके साथ दो नाबालिगों की संलिप्तता का पता चला है.

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता का गोदाम, जिसका नाम ‘लखोटिया सेल्स कॉर्पोरेशन’ है, डिप्टी सिग्नल रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित है. 25 अप्रैल को उन्होंने गोदाम में लगभग 9.55 लाख रुपये नकद रखे थे और उसे कार्यालय में लकड़ी की मेज के दराज में चार दिनों के लिए बंद कर दिया था. हालांकि, 27 अप्रैल को गोदाम खोलने पर पता चला कि नकदी चोरी हो गई थी. जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी कार्यालय के केबिन के पास ऊपरी दीवार पर लगी टिन की छत को हटाकर अंदर घुसे थे. इसके बाद कलमना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच को तेजी से आगे बढ़ाया. इलाके में लगे 1० से 15 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच करके संदिग्धों की पहचान की गई. इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 5,०4,96० रुपये नकद और अपराध में इस्तेमाल की गई पैशन प्लस मोटरसाइकिल जब्त की. इस वाहन की कीमत लगभग 5० हजार रुपये है और जब्त की गई वस्तुओं की कुल कीमत लगभग 5.54 लाख रुपये है. यह अभियान वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रवीण काले के मार्गदर्शन में चलाया गया. जांच दल में पीएसआई संतोषकुमार रामलोद, हेड कांस्टेबल रविकुमार शाहू, हेड कांस्टेबल प्रदीप पवार, कांस्टेबल मंगेश लोही, संतोष पांडे, अनिल जाधव और प्रफुल गोहोकर शामिल थे. मामले की आगे की जांच जारी है.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.