Related Posts

विधायक खोपड़े को धमकी

<p><strong>नागपुर &colon;-<&sol;strong> à¤­à¤¾à¤œà¤ªà¤¾ विधायक कृष्णा खोपड़े को मोबाइल पर गाली-गलौच व देख लेने की धमकी दी गई है। विधायक खोपड़े ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस&comma; विधान सभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर व सीताबर्डी पुलिस से की है। शीत सत्र के दौरान विधायक को धमकी मिलने से पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की जांच में लग गए है। विधायक खोपड़े ने बताया कि यह मुद्दा मंगलवार को विधानसभा में उठाया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;<p>विधायक कृष्णा खोपड़े ने पूर्व मनपा आयुक्त तुकाराम मुंढे के खिलाफ विधान सभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव दिया है। 2020 में स्मार्ट सिटी में हुए भ्रष्टाचार्य व दो महिला अधिकारियों को परेशान करने को लेकर मुंढे के खिलाफ सदर पुलिस थाने में एफआईआर हुई थी। सूचना आयोग द्वारा दिए गए फैसले के तहत विधायक खोपड़े ने विधान सभा में ध्यानाकर्षण दिया है। खोपड़े के मोबाइल पर सोमवार 8 दिसंबर को दोपहर 12 बजे और उसके बाद 12 बजकर 12 मिनट पर फोन आया। पुलिस में की शिकायत के अनुसार टू कॉलर में पहली बार फोन करने वाले का नाम बालू बदांगे और दूसरी बार फोन करने वाले का नाम परमेश्वर बुटले बताया गया। मोबाइल पर गाली-गलौच की और देख लेने की धमकी दी गई। दो अलग-अलग नंबरों से कॉल आए। शिकायत में बताया गया कि 15 बार कॉल किया गया और एक बार विधायक खोपड़े ने बात की। दोनों को पूर्व मनपा आयुक्त मुंढे का कार्यकर्ता बताया गया।<&sol;p>&NewLine;