Home Latest News देसी पिस्तौल और 8 जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

देसी पिस्तौल और 8 जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

0
122

– तीन नल चौक – इंदोरा मैदान बस स्टॉप के पास छापा

नागपुर :- शहर में पुलिस ठाणे तहसील और पुलिस उपायुक्त (ज़ोन-3) की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई तीन नल चौक से इंदोरा मैदान सिटी बस स्टॉप के सामने, जरीपटका थाना क्षेत्र में की गई, जहाँ गोपनीय सूचना के आधार पर आरोपियों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे में मौजूद एक्टिवा मोपेड (MH-31-ET-4015) की डिक्की से एक देसी पिस्तौल मैग्ज़ीन सहित, एक अतिरिक्त मैग्ज़ीन और आठ जिंदा कारतूस बरामद किए गए। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 1,41,000 रुपये आंकी गई है जिसमें पिस्तौल 80,000 रुपये, एक्स्ट्रा मैग्ज़ीन 5,000 रुपये, कारतूस 16,000 रुपये और मोपेड 40,000 रुपये मूल्य का बताया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में ईशान गोविंद चंद्र जसनानी (36), निवासी कमल पूल चौक, थाना जरीपटका और इमरान खान मोहम्मद कादिर खान (25), निवासी रोशन बाग, थाना वाठोड़ा शामिल हैं। इस मामले में तहसील थाना नागपुर में अपराध क्रमांक 704/25, धारा 3/25 भारतीय हथियार अधिनियम तथा धारा 135 महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस शिपाई कुणाल कोरचे, ज़ोन-3 टीम, थाना तहसील नागपुर ने फिर्याद दर्ज कराई और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।