spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

28 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नागपुर :- नागपुर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए यशोधरा नगर थाना क्षेत्र से दो कथित एमडी ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 28 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, यशोधरा नगर पुलिस की टीम देर रात ईटा भट्टी चौक इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस की नजर एक संदिग्ध युवक पर पड़ी। पुलिस को देखते ही उसने जेब में रखी वस्तु छिपाने और मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी इरफान अमजद खान के कब्जे से करीब 28 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग्स और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने यह ड्रग्स अपने साथी रेहान नईम सैयद की मदद से खरीदी थी। इसके बाद पुलिस ने रेहान को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस इस जांच में जुटी है कि जब्त एमडी ड्रग्स कहां से लाई गई थी, इसके पीछे कौन-सा सप्लाई नेटवर्क सक्रिय है और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

Popular Articles