Home Latest News श्री लोहाणा सेवा मंडल की कार्यकारिणी का निर्विरोध चयन

श्री लोहाणा सेवा मंडल की कार्यकारिणी का निर्विरोध चयन

0
63
गिरीश सूबा- अध्यक्ष, अतुल वसानी- सचिव, मुकेश सेदानी- कोषाध्यक्ष बने
नागपुर २२ : श्री लोहाणा सेवा मंडल की 2025-26 की वार्षिक साधारण सभा हिवरी नगर स्थित श्री छोटालाल माधवजी सूचक भवन में चुनाव अधिकारी महेंद्रभाई सौजानी की अध्यक्षता व सहयोगी प्रदीपभाई रुखियाना की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। सभा में कुल 21 सदस्यों का कार्यकारिणी के लिए निर्विरोध चयन किया गया।
 कार्यकारिणी में गिरीश सूबा- अध्यक्ष, जयेश वसाणी-प्रथम उपाध्यक्ष, द्वितीय उपप्रमुख- दिलीप कारिया, सचिव- अतुल वसाणी, सहसचिवद्वय जितेंद्र खक्खर, नितिन गंडेचा, कोषाध्यक्ष–मुकेशभाई सेदानी, सह कोषाध्यक्ष- कीर्तिभाई ठक्कर, हिसाबी अधिकारी- शैलेश सोनछात्रा नियुक्त हुए। सदस्यों में नरेश वसाणी, बिपिनभाई तन्ना, किरीट वसाणी, किरीट मशरू, जयप्रकाश वसाणी, जगदीश ठकराल, नरेंद्र नागरेचा, जयंत गणात्रा, कन्हैयालाल सेज़पाल, राजेश राजा, जतिन सूचक, शिरीष तन्ना का समावेश रहा। मनोनीत सदस्यों में चंद्रकांतभाई राजदेव, महेंद्रभाई सौजानी, शैलेशभाई राजा प्रदीपभाई रुखियाना शामिल हैं।
अध्यक्ष सूबा ने निर्विरोध और शांतिपूर्वक चुनाव करने के लिए चुनाव अधिकारी व उनके सहयोगी व उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी नए कार्यकारिणी सदस्यों का अभिनंदन किया गया।