spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

नागपुर विभागीय रायफल शूटिंग स्पर्धा में वेदांत लारोकर ने जीता स्वर्ण पदक

तिरोडा :- सी. जे. पटेल महाविद्यालय, तिरोडा के कक्षा 11वीं (विज्ञान) के विद्यार्थी वेदांत नितीन लारोकर ने गोंदिया जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए नागपुर में ऑरेंज सिटी स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित विभागीय रायफल शूटिंग स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

वेदांत की इस उल्लेखनीय सफलता पर महाविद्यालय के प्राचार्य अजय भारत शर्मा सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

अपनी जीत का श्रेय वेदांत ने अपने प्रशिक्षक अमर गांधी और क्रीड़ा शिक्षक बघेले को दिया।

Popular Articles