– ऑपरेशन सिंदूर पर दिए बयान से पीछे हटने को राजी नहीं चव्हाण
मुंबई :- महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर और भारतीय सेना को लेकर बयान दिया था, जिसको लेकर उनकी आलोचना हो रही है. बीजेपी द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद अब पृथ्वीराज चव्हाण का बड़ा बयान आया है. उन्होंने अपने विचारों को सही बताया है और अपने बयान से पीछे हटने से मना कर दिया है.
पृथ्वीराज चव्हाण का कहना है कि वे माफी नहीं मांगेंगे. जब उनसे इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “मैं बाद में आराम से बात करूंगा, अभी नहीं. माफी मांगने का बिल्कुल ही सवाल नहीं उठता. माफी काहे मांगूं?”




