Friday, July 3, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

महिला वनडे वर्ल्ड कप टीम का हुआ ऐलान, इस स्टार प्लेयर को नहीं मिली टीम में जगह

न्यू दिल्ली २० : महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत अगले महीने से हो रही है। आज 19 अगस्त को महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कमान एक बार फिर हरमनप्रीत कौर संभालेंगी। वहीं स्मृति मंधाना को टीम की उप-कप्तान बनाया गया है।

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का टूर्नामेंट 30 सितंबर से 2 नवंबर तक भारत के चार और श्रीलंका के एक मैदान पर खेला जाएगा। वहीं, 50 ओवर के इस बड़े टूर्नामेंट के लिए चुनी गई टीम में युवा बल्लेबाज शैफाली वर्मा को शामिल नहीं किया गया है, जो काफी हैरान करने वाला फैसला है।

भारत की 15 सदस्यीय महिला क्रिकेट टीम में जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा और प्रतीक रावल जैसे अहम खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर ऋचा घोष को पहली पसंद माना गया है, जबकि यास्तिका भाटिया को टीम में शामिल किया गया है। ऑलराउंडर अमनजोत कौर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में शामिल नहीं किया गया है, लेकिन उन्हें वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल किया गया है। वहीं, तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर चोट के चलते इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर थीं, लेकिन अब वो वापसी कर रही हैं और गेंदबाजी की अगुवाई करेंगी।

कैसा है वनडे वर्ल्ड कप का शेड्युल

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भारत का पहला मैच 30 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ होगा, जो फिलहाल बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में तय है, लेकिन वेन्यू में बदलाव हो सकता है। इसके बाद 5 अक्टूबर को टीम इंडिया कोलंबो में पाकिस्तान से भिड़ेगी। तीसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को विशाखापत्तनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होगा। इसके बाद भारत अपने तीन अहम मैच 12, 19 और 23 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम 26 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच खेलेगी, जिसके बाद नॉकआउट राउंड की तस्वीर साफ हो जाएगी।

महिला वनडे विश्व कप के लिए भारत की टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, रेणुका ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, यास्तिका भाटिका (विकेटकीपर), स्नेह राणा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत की टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, रेणुका ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, सयाली, राधा यादव, श्री चरणी, यास्तिका भाटिका (विकेटकीपर), स्नेह राणा.

@credit/source: money control

Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.