spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

चारगांव तालाब में डूबने से युवक की मौत

– छुट्टी होने से दोस्तों के साथ गया था तैरने

नागपुर :- मोहपा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चारगांव तालाब में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। दोस्तों के साथ तैरने गए 30 वर्षीय युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कलमेश्वर निवासी अमित ज्ञानेश्वर बखारे (30) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, अमित अपने कुछ दोस्तों के साथ चारगांव जलाशय में तैरने गया था। तैरते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया। पानी की गहराई का सही अनुमान न लग पाने के कारण वह डूब गया। उसके दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना मिलते ही मोहपा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी है। इस हादसे के बाद कलमेश्वर और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।

प्रशासन की जनता से अपील

लगातार हो रही बारिश के कारण जलाशयों, नदियों और बांधों में जलस्तर बढ़ गया है, जिससे पानी की गहराई और तेज बहाव का सही अनुमान लगाना कठिन हो गया है। प्रशासन ने नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं से अपील की है कि वे बारिश के मौसम में जलाशयों, नदियों और अन्य जलस्रोतों में तैरने या स्नान करने से बचें।

Popular Articles