spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

दुबई में निवेश के नाम से 1.60 करोड़ की ठगी

नागपुर :- दुबई में निवेश के नाम से 1.60 करोड़ की ठगी की गई है. जरीपटका पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोपी राजकुमार उर्फ राजू लद्धाराम इसरानी और उसकी पत्नी रेखा इसरानी, बस्लम हाउस, जरीपटका है. इस प्रकरण से जरीपटका के व्यापारियों में खलबली मची हुई है. शिकायतकर्ता उदय सेतिया प्रापर्टी एजेंट है. उदय के पिता प्रल्हाद सेतिया की राजू इसरानी पुरानी पहचान थी. आरोपी राजू भर्भी जरीपटका जरीपटका में काफी चर्चित है. पुराने रिश्ते होने से वह प्रल्हाद सेतिया से कारोबार से भी जुड़ा था. उदय की शिकायत के अनुसार राजू और उसकी पत्नी ने उसे दुबई में अपना बड़ा कारोबार होने का बताया. उस कारोबार, शेयर और जमीन में निवेश करने पर काफी मुनाफा देने का वादा किया. उनकी बात पर भरोसा करके उदय ने आरोपियों को 2021 से अबतक 1.60 करोड़ रुपए दिए. इसके बाद वह मूल राशि और मुनाफा मांगने लगे. आरोपी रुपए देने में टालमटोल करने लगे. दबाव डालने पर जान से मारने की धमकी दी. त्रस्त होकर उदय ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है. सूत्रों के अनुसार इस प्रकरण के तार दुबई से होनेवाली सोने की तस्करी से भी जुड़े हो सकते हैं.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.