spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

नायलॉन मांजे की 17 चकरियां जब्त

– युवक के खिलाफ मामला दर्ज, कपिलनगर पुलिस की कार्रवाई

नागपुर :- प्रतिबंधित नायलॉन मांजे की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कपिलनगर पुलिस ने सुवर्ण नगर इलाके में एक युवक को पकड़ा है। आरोपी की पहचान प्लॉट नंबर 333, सुवर्ण नगर, कपिलनगर, नागपुर निवासी सचिन शिवकुमार शाहू (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से नायलॉन मांजे की 17 चकरियां जब्त की हैं, जिनकी कीमत 25,500 रुपये बताई गई है। मामले में रज्जाक नामक एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 1.45 बजे कपिलनगर थाने की जांच टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि सुवर्ण नगर निवासी सचिन शाहू अपने घर के सामने प्रतिबंधित नायलॉन मांजे की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने पंचों की मौजूदगी में बताए गए स्थान पर छापा मारा। वहां संदिग्ध युवक मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम सचिन शिवकुमार शाहू बताया। उसके पास रखी बोरी की तलाशी लेने पर ‘मोनो काइट’ लेबल वाले प्रतिबंधित नायलॉन मांजे की 17 चकरियां बरामद हुईं। पुलिस ने कुल 25,500 रुपये का माल जब्त कर लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान सचिन ने बताया कि वह यह मांजा मोमिनपुरा निवासी रज्जाक (35) से लेकर आया था। पुलिस ने सचिन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 और 223 तथा पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 की धारा 5 और 15 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस फरार आरोपी रज्जाक की तलाश कर रही है।

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त रमेश धुमाल (परिमंडल क्रमांक 6) और सहायक पुलिस आयुक्त सत्यवीर बंदीवार (जरीपटका विभाग) के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सतीश आड़े, पुलिस उपनिरीक्षक प्रशांत राऊत, पुलिस हवलदार सुरेश मिश्रा और शहजाद शेख तथा पुलिसकर्मी नीलेश पवार, चंद्रशेखर, रितेश और सागर शामिल थे।

Popular Articles