spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

बाघ के हमले में 2 महिलाओं की मौत

– सप्ताह भर में घटीं अलग-अलग घटनाएं

गड़चिरोली :- आरमोरी तहसील अंतर्गत आने वाले देऊलगांव बुट्टी में एक ही सप्ताह में 2 अलग-अलग घटनाओं में बाघ के हमले में 2 वृद्ध महिलाओं की मृत्यु हुई है. मृतक महिलाओं में मुक्ताबाई नेवारे और अनुसया जिंदर वाघ का समावेश है. दोनों महिलाएं जंगल में लकड़ियां चुनने के लिए गई थीं. एक ही परिसर में दोनों महिलाओं के शव मिलने से वडधा परिसर में दहशत का वातावरण निर्माण हो गया है. मुक्ताबाई नेवारे गांव के पास स्थित जंगल परिसर में गई थी. वहां पर बाघ ने हमला किया, जिसमें उनकी मृत्यु हो गई. अनुसया जिंदर 12 नवंबर से लापता थीं.

गढ़चिरोली-आरमोरी राष्ट्रीय महामार्ग के पास कांडेश्वर पहाड़ी के निकट बदबू आने पर ग्रामीणों ने खोज शुरू की. अनुसया का शव सड़ी हुई स्थिति में दिखाई दिया. उसी जगह पर मुक्ताबाई का शव पड़ा था. घटना की जानकारी देऊलगांव के पुलिस पटेल मिथुन कांदोल ने आरमोरी पुलिस को दी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामे की प्रक्रिया पूर्ण की.

Popular Articles