spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

तांत्रिक का काला खेल, झाड़फूंक के बहाने बच्ची के साथ की शर्मनाक हरकत

झांसी :- झांसी जिले के बरुआसागर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक तांत्रिक ने झाड़फूंक के नाम पर 12 साल की बच्ची के साथ शर्मनाक हरकतें कीं। यह घटना उस समय हुई जब परिवार बच्ची की तबीयत ठीक ना होने के कारण तांत्रिक के झांसे में आ गया। परिवार के अनुसार, बच्ची कई दिनों से गले में दर्द की शिकायत कर रही थी और ठीक से खाना भी नहीं खा पा रही थी। डॉक्टर को दिखाने के बाद भी जब राहत नहीं मिली, तो आसपास के लोगों ने इसे ‘ऊपरी चक्कर’ बताया। इसी दौरान परिवार को पता चला कि मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के सिनौनिया गांव का रहने वाला हरभजन नाम का व्यक्ति झाड़फूंक करता है। परिवार ने 18 नवंबर को तांत्रिक हरभजन को घर बुलाया। बच्ची को देखने के बाद उसने दावा किया कि उस पर भूत-प्रेत का असर है और झाड़फूंक की क्रिया केवल कमरे में अकेले करनी होगी। उसने परिवार को साफ कह दिया कि बच्ची रोए या आवाज दे, तब भी कोई अंदर ना आए। जिसके बाद परिवार उसकी बातों में आ गया और उसे बच्ची के साथ कमरे में भेज दिया। कमरे में जाते ही कुछ समय बाद बच्ची रोने लगी, लेकिन तांत्रिक ने बच्ची के माता-पिता को दरवाजा खोलने से रोक दिया। करीब आधे घंटे बाद वह बाहर निकला और बोला कि ‘पूजा पूरी हो गई है, अब बच्ची को आराम मिल जाएगा।’ इसके बाद वह वहां से चला गया।

Popular Articles