spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

भव्य आयुष्मान भारत कार्ड पंजीकरण शिविर में 209 नागरिकों ने उठाया लाभ

कामठी :- नगर परिषद कामठी के प्रभाग क्रमांक 14 में आयोजित भव्य आयुष्मान भारत कार्ड पंजीकरण शिविर को नागरिकों का उत्साहपूर्ण प्रतिसाद मिला। शिविर में कुल 209 लोगों ने स्वयं उपस्थित होकर आयुष्मान भारत कार्ड के लिए पंजीकरण कराया और योजना का लाभ प्राप्त किया।

यह शिविर 25 जून 2026 को जयस्तंभ चौक स्थित श्रीकृष्ण मंदिर यादव समाज भवन में आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन नगर परिषद कामठी के नगरसेवक नितेश कुमार मुरारीलाल यादव एवं नगरसेविका अभिलाषा विकास रंगारी द्वारा किया गया।

शिविर के सफल आयोजन में नगर परिषद कामठी के अध्यक्ष अजय अग्रवाल का मार्गदर्शन एवं विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। इसके अलावा रामनाथ यादव, अशोक यादव, शंकर यादव, इंदल यादव, बनवारी यादव, जयपाल यादव, बिल्लू यादव, ज्ञानसिंह यादव, कृष्णा यादव, भोला यादव, कैलाश यादव, संतोष यादव, आशीष यादव, संदीप गणवीर, मोहन भुजाडे तथा निलेश मुल सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग देकर शिविर को सफल बनाया।

आयोजकों ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से पात्र नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ दिलाने के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया गया था। बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता से शिविर सफल रहा तथा नागरिकों ने इस पहल की सराहना की।

Popular Articles