spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

शिक्षिका के खाते से 3.87 लाख रुपये उड़ाए

नागपुर :- साइबर अपराधियों ने एक शिक्षिका का मोबाइल हैक कर उसके बैंक खाते से 3 लाख 87 हजार 500 रुपये ट्रांसफर कर लिए। ठगी का शिकार हुई शिक्षिका का नाम जूनी शुक्रवारी, तेलीपुरा निवासी शिल्पा सूरज निंबुलकर (36) बताया गया है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 26 अगस्त की शाम शिक्षिका के मोबाइल पर अचानक चार बैंक ट्रांजेक्शन के मैसेज आए। मोबाइल चेक करने पर पता चला कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की रेशमबाग शाखा में स्थित उनके खाते से कुल 3 लाख 87 हजार 500 रुपये निकाल लिए गए हैं। साइबर ठगों ने 89 हजार 500 रुपये, 1 लाख रुपये और 99 हजार रुपये कोटक महिंद्रा बैंक के खातों में, जबकि 99 हजार रुपये एक्सिस बैंक के खाते में ट्रांसफर किए। घटना का पता चलते ही शिक्षिका ने पुलिस से शिकायत की। कोतवाली पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Popular Articles