spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

3 साल की मासूम से दुष्कर्म

लखीमपुर खीरी :- उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से एक इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक 35 साल के दरिंदे ने तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इससे बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई। उसके कपड़े खून से सने हुए थे। गंभीर हालत में बच्ची को अस्पताल में भर्ती किया गया, हालत देखते हुए उसे लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मितौली थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन साल की एक बच्ची अपने घर के बाहर दूसरे बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी श्याम पाल किसी बहाने से बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। बाद में बच्ची गंभीर हालत में मिली। उसके कपड़े खून से सने हुए थे। परिजनों को बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की आशंका हुई तो उन्होंने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज किया। बच्ची को किसी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी हालत काफी गंभीर थी। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक यादवेंद्र ने बताया कि आरोपी व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले की जांच जारी है।

Popular Articles