अमरावती :- मध्यप्रदेश से अकोला में केमिकल लेकर जाने वाले टैंकर में माहुली जहागीर गांव के पास मंगलवार को सुबह 11 बजे के दौरान अचानक आग लगी और चंद मिनटों में आग ने रुद्र रूप धारण कर लिया। धू-धू कर टैंकर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। शुरुआत में टैंकर में पेट्रोल रहने की अफवाह परिसर में फैल गई। दमकल विभाग के एमआईडीसी स्थित टैंकर ने आग को नियंत्रण में कर लिया। दुर्घटनाग्रस्त टैंकर यह गुलशन कंपनी का है। चालक समीर अहमद के अनुसार टैंकर में 40 हजार लीटर इथेनॉल ऑइल था और यह अकोला की ओर जा रहा था।








