नागपुर :- शहर में दो अलग-अलग चोरी की वारदातों में अज्ञात चोर करीब 3.24 लाख रुपये के नकदी और सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। पहली घटना नंदनवन थाना क्षेत्र के श्रीनगर स्थित दर्शन कॉलोनी के सुरेश जानबाजी आकरे अपने परिवार के साथ द्वारका और सोमनाथ दर्शन के लिए गए हुए थे। अज्ञात चोर मुख्य दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया और लोहे की अलमारी में रखे 45 हजार नकद तथा आभूषण चोरी कर लिए। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 1 लाख 31 हजार 800 रुपये बताई गई है। दूसरी घटना सोनेगांव थाना क्षेत्र के इंद्रप्रस्थ नगर स्थित सुजाता ले-आउट में 35 वर्षीय अंकित राजकुमार भैसारे अपने परिवार के साथ मकान की निचली मंजिल पर सो रहे थे। इसी दौरान देर रात अज्ञात चोर ने पहली मंजिल के कमरे की कुंडी खोलकर अंदर प्रवेश किया और कपाट में रखे 2 हजार रुपये नकद तथा आभूषण चोरी कर लिए।
अज्ञात चोर ने उड़ाए 45 हजार नकद तथा आभूषण


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.
Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.






