spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

3,000 करोड़ की ड्रग्स के साथ 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार

– ईरानी नाव से मुंबई ले जा रहे थे 526 किलो मेथामफेटामाइन-हेरोइन

मुंबई :- भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात एटीएस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 3,000 करोड़ रुपये की ड्रग्स के साथ पांच पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ईरान की एक नाव से 526 किलो मेथामफेटामाइन और हेरोइन की खेप समुद्री रास्ते से मुंबई ले जा रहे थे। सुरक्षा एजेंसियों ने 25 सितंबर को लक्षद्वीप के पास कार्रवाई कर नाव को रोका था। हालांकि, इसकी जानकारी बुधवार को सामने आई।

खुफिया सूचना मिलने के बाद तटरक्षक बल ने समुद्र और हवाई मार्ग से संदिग्ध नाव की निगरानी शुरू की। लक्षद्वीप के पश्चिम में नाव को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुई। नाव में सवार पांच पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया गया। नाव, चालक दल और जब्त ड्रग्स को सुरक्षा घेरे में मुंबई लाया गया है। यहां आरोपियों से पूछताछ के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अप्रैल में भी जब्त हुई थी 311 किलो ड्रग्स

इससे पहले अप्रैल 2025 में गुजरात तट के पास गुजरात एटीएस और भारतीय तटरक्षक बल ने करीब 311 किलो मेथामफेटामाइन जब्त की थी। इसकी कीमत करीब 1,800 करोड़ रुपये बताई गई थी। जांच में सामने आया था कि यह खेप पाकिस्तान के पसनी पोर्ट से तमिलनाडु ले जाई जा रही थी। सुरक्षा बलों की कार्रवाई के दौरान तस्करों ने ड्रग्स समुद्र में फेंक दी थी और पाकिस्तान की समुद्री सीमा की ओर भाग गए थे।

Popular Articles