spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

5 चोरी और वाहन चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

नागपुर :- सोनेगांव पुलिस ने चोरी और वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच चोरी के मामलों का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों से करीब 2.51 लाख रुपये के पांच दोपहिया वाहन भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई 2026 को सोनेगांव निवासी प्रणाली मनोहर शेन्द्रें (37) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में ड्यूटी पूरी करने के बाद बैंक की तिजोरी की चाबी, आधार कार्ड, पेको कंपनी का मोबाइल फोन, क्रेडिट-डेबिट कार्ड तथा 3 हजार रुपये नकद सहित लगभग 11 हजार रुपये का सामान अपनी मोपेड की डिक्की में रखा था। मोपेड को सोनेगांव तालाब के पास पार्क कर घर जाने के बाद जब वे वापस लौटीं तो डिक्की में रखा सामान चोरी हो चुका था। शिकायत के आधार पर सोनेगांव पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने पहले रोशन अशोक बोबडे (40) तथा मंगेश सुधाकर तरार (43), दोनों गोपाल नगर, प्रतापनगर निवासी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी सोनेगांव, सक्करदरा और हुडकेश्वर थाना क्षेत्रों में चोरी और वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने पांच चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए, जिनमें होंडा एक्टिवा और सुजुकी एक्सेस मोपेड शामिल हैं। बरामद वाहनों की कुल कीमत 2 लाख 51 हजार 500 रुपये बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.