spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

60 रुपये महंगा हुआ सिलेंडर

– आम आदमी की टूटी कमर, कमर्शियल 115 महंगा

नई दिल्ली :- घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है. 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं. इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर 913 रुपये हो गई है. अभी यह 853 रुपये में उपलब्ध था. नया रेट 7 मार्च से लागू हो गया है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के बीच यह बढ़ोतरी हुई है. घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की खबर ऐसे समय सामने आई जब शुक्रवार को सरकार ने सभी एलपीजी रिफाइनरियों को प्रोडक्शन बढ़ाने का आदेश दिया था. इनमें सरकारी और प्राइवेट दोनों रिफाइनरी शामिल हैं. घरेलू रसोई गैस के साथ-साथ अब बाहर खाना भी महंगा हो सकता है. कमर्शियल एलपीजी (19 किलो वाले सिलेंडर) की कीमतों में 115 रुपये की भारी बढ़ोतरी कर दी गई है. दिल्ली में अब 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 1883 में मिलेगा, जबकि मुंबई में इसकी कीमत 1835 हो गई है. होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा चलाने वालों के लिए यह एक बड़ी चुनौती है, क्योंकि गैस महंगी होने का सीधा असर खाने-पीने की चीजों के बिल पर पड़ सकता है. 14.2 केजी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में 14.2 केजी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गई है. नया रेट आज से लागू होगा.

Popular Articles