spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

60 साल पुराना जहरीला विस्फोटक उड़ाया

– 160km किमी तक फैल सकता है धुआं

आयोवा :- अमेरिका के आयोवा राज्य में सेना ने करीब 60 साल पुराने 5 टन जहरीले विस्फोटक को धमाके से नष्ट कर दिया है। मिडलटाउन स्थित सेना के गोला-बारूद प्लांट में भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे दो बंकरों में विस्फोट किया गया। धमाके के बाद आसमान में धुएं का गुबार उठा। इस धुएं के 160 किमी दूर तक फैलने की आशंका है। इस विस्फोट को लेकर आसपास के इलाकों में कई दिनों से चिंता बनी हुई थी। लोगों को जहरीले केमिकल के कण हवा में फैलने का डर था। सेना ने प्लांट से दक्षिण-पश्चिम दिशा में करीब 8 किमी तक के इलाके में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर घर खाली करने के लिए तैयार रहने को कहा था।

दो बंकरों में रखे थे जहरीले विस्फोटक के 68 ड्रम

यह विस्फोटक आयोवा के मिडलटाउन स्थित सैन्य गोला-बारूद फैक्ट्री में रखा था। इसे 68 ड्रमों में भरकर दो बंकरों में रखा गया था। यह लेड एजाइड नाम का केमिकल है, जिसका इस्तेमाल बम और दूसरे सैन्य हथियारों में विस्फोट शुरू करने के लिए किया जाता है। सेना को मार्च 2026 में जांच के दौरान पता चला कि केमिकल रखे ड्रम खराब हो चुके हैं। उनके बाहरी हिस्से और ढक्कनों पर सफेद क्रिस्टल जम गए थे। केमिकल की हालत इतनी खतरनाक हो गई थी कि ड्रम को हिलाने, खोलने या उन पर जमे क्रिस्टल को छूने से भी धमाका हो सकता था। इसी वजह से सेना ने ड्रमों को खोलकर विस्फोटक निकालने के बजाय बंकरों में ही नियंत्रित धमाका करने का फैसला किया।

Popular Articles