spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, कई बिल्डिंग गिरीं

– तीन की मौत; 3 मीटर ऊंची सुनामी की चेतावनी

फिलीपींस :- फिलीपींस में आज सोमवार सुबह 7.8 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद फिलीपींस, इंडोनेशिया और मलेशिया के तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 5:07 बजे आया। भूकंप का केंद्र मिंडानाओ द्वीप के जनरल सैंटोस शहर से करीब 13 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था। फिलीपींस पुलिस के मुताबिक, भूकंप में अब तक कम से कम 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5 लोग घायल हैं। अधिकारियों का कहना है कि भूकंप से 37 इमारतों को नुकसान पहुंचा है। इनमें ज्यादातर दुकानें, दफ्तर और कारोबारी बिल्डिंग्स हैं।

पैसिफिक सुनामी वार्निंग सेंटर ने चेतावनी दी है कि फिलीपींस के कुछ तटीय इलाकों में 3 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। वहीं, इंडोनेशिया और मलेशिया के कुछ तटों पर 1 मीटर तक ऊंची लहरों का खतरा है।

फिलीपींस के भूकंप संस्थान के अनुसार भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी नीचे गहराई 10 में था, जबकि 55 किलोमीटर गहराई दर्ज की।

सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। नागरिकों से अपील की गई है कि वह बिना इंतजार किए ऊंचे स्थान पर चले जाएं। पीछे छूट जाने वाली किसी भी चीज से ज्या जिंदगी अहम है।

इंडोनेशिया ने बोर्नियो द्वीप पर स्थित कालीमंतन और सुलावेसी के कुछ हिस्सों सहित कई क्षेत्रों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है, जिसमें तीन मीटर तक ऊंची लहरों की आशंका जताई गई है, राष्ट्रीय मौसम एजेंसी ने एक्स पर यह जानकारी दी।

रेडियो डीजेडआरएच के अनुसार, दक्षिणी फिलीपींस के जनरल सैंटोस शहर में एक इमारत का एक हिस्सा ढह गया।

फिलीपीन संस्थान के प्रमुख टेरेसिटो बाकोलकोल ने तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को चेतावनी देते हुए कहा, “हम लोगों को सलाह देते हैं कि वे ऊंचे स्थानों पर चले जाएं या और अंदरूनी इलाकों में चले जाएं।”

इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी और उत्तरी मलुकु प्रांतों में रहने वाले लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। ताइवान, जापान, गुआम, पापुआ न्यू गिनी और पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र के कई द्वीपीय देशों और क्षेत्रों में छोटी सुनामी लहरें आने की संभावना हैं।

सरंगानी प्रांत से नुकसान की ज्यादातर तस्वीरें सामने आई हैं. वहां लगभग 5 लाख 80 हजार लोग रहते हैं. रॉयटर्स ने बताया कि भूकंप के तुरंत बाद यहां के पुलिस भवन में भी दरारें आ गईं. यह झटका उस समय आया जब वहां झंडा फहराया जा रहा था.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.