spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

नागरिक खुद कर रहे हैं कन्हान की साफ-सफाई,न.प.प्रशासन की अनदेखी से लोग परेशान

कन्हान :- न.प.कन्हान पिपरी के प्रशासन एवं अधिकारियों की अनदेखी से नाराज़ होकर कन्हान के निवासियों ने अपने इलाके की साफ-सफाई खुद करने का जिम्मा उठाया है। बार-बार निवेदन करने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर, आखिरकार कुसाजी नगर, एम. जी. नगर, वाघधरे वाडी और विष्णु-लक्ष्मी नगर के निवासियों ने एक साथ मिलकर झाड़ियाँ काटने और नालों की सफाई का काम शुरू किया।

एम.जी.एस. संवैधानिक हक्क संगठन कन्हान के सहयोग से यह स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता शमशेर पुरवले और अर्जुन पात्रे के नेतृत्व में नागरिकों ने झाड़ियाँ हटाने और बंद नालियो का कचरा निकालने का काम किया।

न.प. कन्हान पिपरी प्रशासन ने नागरिकों की इस मांग को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया था, जिससे इलाके में गंदगी की समस्या गंभीर हो गई थी। इस वजह से संक्रामक रोग फैलने का खतरा बढ़ गया था।

इस अभियान में शशिकांत दारुंडे, रोहन खडसे, आदी खडसे, कुणाल लोंढे, सुमित गायकवाड़, बगा शेंडे, शिवम गायकवाड़, साहील लोंढे, शशांक दारुंडे, शुभम गायकवाड़, राकेश गायकवाड़, शुभम पात्रे, रामनाथ पात्रे, शिवराज उफाडे, लक्ष्मण पात्रे, मानिया खडसे, अभय खडसे, रितिक गायकवाड़, रोहित खडसे, अवी खडसे, भगा शेंडे, अब्बास खडसे, संजय शेंडे, दिनेश गायकवाड़ सहित कई नागरिकों ने भाग लिया। कन्हान के एम.जी. एस. संवैधानिक हक्क संगठन ने स्थानीय न.प. प्रशासन के कामकाज पर सवाल उठाए हैं और इस मामले पर ध्यान देने की मांग जोर पकड़ रही है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.