Home Latest News “जन-जन तक दवा सुरक्षा का संदेश,ऑनलाइन बिक्री मे छूट का प्रलोभन संदेश”

“जन-जन तक दवा सुरक्षा का संदेश,ऑनलाइन बिक्री मे छूट का प्रलोभन संदेश”

0
54

– गुणवत्ता रहित दवाओं से सावधान! नागपुर संघ ने चलाया प्रभावशाली जनजागृति

नागपूर :- विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर नागपुर जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की ओर से विशेष जनजागरण अभियान चलाया गया। अभियान को नागपुर शहर में 16 स्थानों और जिले के विभिन्न तालुका क्षेत्रों में 15 स्थानों पर दोपहर 2 से 4 बजे तक आयोजित किया गया.

अभियान की विशेषताएं 

– संगठन ने ऑनलाइन दवा बिक्री और चेन शॉपिंग मॉल्स द्वारा दी जा रही अतिरिक्त छूट पर सवाल उठाते हुए आशंका व्यक्त की कि ऐसे लोभ में उपभोक्ताओं तक गुणवत्ता रहित दवाएं पहुंच सकती हैं।

बड़ी संख्या में फार्मासिस्ट और केमिस्ट भाइयों-बहनों ने सक्रिय भागीदारी कर नागरिकों को पत्रकों के माध्यम से जागरूक किया। – इस जनजागरण अभियान ने फार्मासिस्ट समाज की एकजुटता और जिम्मेदारी को उजागर किया। संगठन ने स्पष्ट संदेश दिया कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा सर्वोपरि है और गुणवत्ता से समझौता किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं

इस जनजागरण अभियान ने फार्मासिस्ट समाज की एकजुटता और जिम्मेदारी को उजागर किया। संगठन ने स्पष्ट संदेश दिया कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा सर्वोपरि है और गुणवत्ता से समझौता किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं।

नेतृत्व और योगदान 

इस अभियान को सफल बनाने में जिले के सभी पदाधिकारी और सदस्य तन-मन-धन से जुड़े प्रमुख – जिला अध्यक्ष राजीव उखरे, सचिव संजय खोब्रागड़े- एमएसपीसी उपाध्यक्ष धनंजय जोशी – पूर्व सदस्य हरीश गणेशानी, विक्रम वोरा, पुनीत ठक्कर – कार्यकारिणी सदस्य सोनाली पडोले, श्याम चरोडे, दिनेश कुकरेजा, प्रमोद कोल्हे, नंदकिशोर टापरे, लतीफ बराड़े, विशाल दत्ता, अनिल कुमार आप्पा, मिलिंद काटोले, अविनाश दाढ़े, अशोक ठाकरे, अमलेंदु दत्ता, दीप्ती पडोले, मृणालिनी मलगड़े, राजेंद्र कावड़कर, श्याम परतानी, कैलास लखानी सहित सभी कार्यकर्ता सक्रिय रहे। नागपुर में औषधि विक्रेताओं ने जनजागरण अभियान को अपार सफलता मिली.