spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

कोजागिरी का मनाया उल्लास

– भजन, गीत, नृत्य से महका नागपुर नगर ज्येष्ठ माहेश्वरी सभा का उत्सव

नागपुर :- नागपुर नगर ज्येष्ठ माहेश्वरी सभा की ओर से आयोजित शरद पूर्णिमा- कोजागिरी उत्सव कार्यक्रम श्री बड़ी मारवाड़ माहेश्वरी पंचायत भवन, हिवरी नगर में आनंद, उल्लास और पारिवारिक वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था सहसचिव प्रकाश चांडक ने बताया कि इस विशेष अवसर पर सुप्रसिद्ध भजन गायिका निधि मंत्री को आमंत्रित किया गया। उन्होंने अपने मधुर स्वर में भजन, पुराने फिल्मी गीतों और विभिन्न भावनात्मक प्रस्तुतियों से संपूर्ण सभा को भावविभोर और मंत्रमुग्ध कर दिया।

संस्था अध्यक्ष कन्हैयालाल मानधना ने सभी अतिथियों व उपस्थितों का स्वागत किया। सचिव मधुसूदन सारडा ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उपाध्यक्ष दामोदरलाल तोषनीवाल व सुभाष गांधी, कोषाध्यक्ष हरिदास भट्टड़ ने मुख्य अतिथियों का सम्मान शॉल, श्रीफल, एवं पुष्पगुच्छ देकर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत फिल्मी गीतों पर आधारित हाऊजी गेम, गेस दी सांग बाई ट्यून , महिलाओं का गरबा नृत्य, तथा “चांद” शब्द से जुड़े गीतों पर पुरुष एवं महिला वर्ग की गायन प्रतियोगिता जैसे अनेक मनोरंजक और सहभागितापूर्ण आयोजन हुए। कार्यक्रम का समापन माता लक्ष्मीजी को कोजागिरी पर्व के अवसर पर खीर का भोग अर्पित कर तत्पश्चात सभी उपस्थित जनों को भोजन प्रसादी के साथ वितरण किया गया।

कार्यक्रम में विनोद लखोटिया, वसंत सांवल, पुरुषोत्तम मालू, रामअवतार तोतला, रमेश बंग, रतनलाल लाहोटी, बद्रीनारायण छापरवाल, डॉ. मधुसूदन सारडा, गोविंद मंत्री, सीए अशोक चांडक, पवन मूंधड़ा, रूपचंद लोया, सुनील मंत्री, गिरिराज भट्टड़, गोविंद लाहोटी,श्याम सोनी, पूनमचंद मालू, सतीश बियानी, कमल तापड़िया, सुभाष चांडक, ललित गांधी, विजय पचिसीया, गोपाल सादानी, गोपाल राठी, भगवानदास राठी, मालचंद माहेश्वरी, गिरधर सारडा, सत्यनारायण भूतड़ा, गोपाल काबरा, श्यामसुंदर सारडा, अरविंद लड्ढा, डॉ. योगेश साबू, डॉ. दिनेश लद्धड़, डॉ. पुरुषोत्तम पालड़ीवाल, डॉ. स्वानंद चौधरी, डॉ. राजेश सोनी, डॉ. राहुल साबू, डॉ. वर्षा सारडा, डॉ. दीपा टावरी, डॉ. रमेश गांधी, डॉ. सुरेश चांडक सहित समाज के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, वरिष्ठ सदस्य, महिलाएं उपस्थित थे।

Popular Articles