spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

नागपुर सहित विदर्भ में शीत ऋतु की दस्तक

– 17 डिग्री सेल्सियस के साथ वाशिम रहा सबसे ठंडा

नागपुर :- उपराजधानी नागपुर सहित विदर्भ में ठंड की शुरुआत हो गई है। दिन में जहां गर्मी लग रही है, वहीं रात में ठंड का अहसास हो रहा है। सोमवार (13 अक्टूबर, 2025) को नागपुर का न्यूनतम तापमान गिरकर 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुबह-सुबह नागरिकों को गुलाबी ठंड का अहसास हुआ। वहीं 17 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठण्ड जला रहा। अक्टूबर महीने के दो हफ्ते पूरे होने के कगार पर है। इसी के साथ नागपुर सहित विदर्भ के तमाम जिलों में शीत ऋतु का अहसास भी होना शुरू हो गया। नागपुर सहित तमाम जिलों के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। सोमवार को मौसम विभाग द्वारा जारी आकड़ो के अनुसार 17 डिग्री सेल्सियस डिग्री के साथ वाशिम जिला सबसे ठण्ड जिला रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, वाशिम का न्यूनतम तापमान सामन्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वाशिम के बाद बुलढाणा, अमरावती और यवतमाल जिला ठण्ड जिले रहे। जिनका तापमान क्रमशः 18.2 डिग्री। 18.3 डिग्री और 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उपराजधानी नागपुर में भी ठण्ड का अहसास होने लगा है। दिन में जहां गर्मी महसूस होती है, वहीँ रात और सुबह के समय ठण्ड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार, उपराजधानी का सोमवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.4 डिग्री ज्यादा है। हालांकि, भले ही दिन के समय गर्मी लग रही लेकिन सुबह के समय ठण्ड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, हिमालय से आने वाली हवाओं में नमी महसूस होने लगी है। हालांकि, उनकी रफ़्तार उतनी नहीं है। इस कारण ठण्ड की अच्छी शुरुआत नहीं हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.